Pratapgarh news – पट्टी का ऐतिहासिक दशहरा मेला पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया

जिले के पट्टी नगर के तीन दिवसीय दशहरा मेले की शुरुआत रविवार को परम्परागत तरीके से की गई। तीन दिवसीय मेले की शुरुआत रविवार को पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने महाराज श्याम शंकर दुबे उर्फ राधे राधे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर की। उनके साथ एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्र सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, तहसीलदार पवन कुमार सिंह व मेला प्रभारी गौरव त्रिपाठी, आदर्श नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा, हनुमान रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह उर्फ बुदुल सिंह , प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय भी मौजूद रहे। संचालन मेला समिति के सह प्रबंधक राम चरित्र वर्मा ने किया।

दोपहर बाद मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ चमन चौराहे से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल ने भगवान श्रीराम की आरती उतार की। शोभायात्रा चौक होते हुए ढकवा मार्ग, पेट्रोल पंप से होकर बाईपास के रास्ते हनुमान मंदिर तिराहे पर पहुंची। यहां से चौक के रास्ते सिविल लाइन होते हुए भगवान श्रीराम का रथ मेला मैदान पहुंचा। मेला मैदान में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध हुआ। आखिरकार श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। इसके बाद चारों ओर से पुष्पवर्षा के साथ जयकारे लगने लगे। इसके साथ रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा और पूरे नगर में जय श्रीराम का उद्घोष होने लगा। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और नमन किया, इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाददाता

यूनाइटेड भारत प्रतापगढ़

Show More

Related Articles

Back to top button