हिंडालको रेनुसागर में जल संरक्षण माह 2026 का शुभारंभ! जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है – आर. पी. सिंह

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के पर्यावरण एवं जल संरक्षण टास्क फोर्स टीम रेनुसागर के तत्वावधान में लैबोरेट्री ग्राउंड में जल संरक्षण माह 2026 जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह ने फीता काटकर और ध्वजारोहण के साथ किया।

कार्यक्रम के दौरान दीपक शंखधार ने सभी उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं अजय मिश्रा ने माह भर चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम की शुरुआत में पर्यावरण हेड कमलेश मौर्य ने स्वागत भाषण देते हुए कॉरपोरेट गाइडलाइंस, वॉटर इक्विटी तथा संयुक्त राष्ट्र के जल संरक्षण फ्रेमवर्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में जल का संरक्षण, पुनः उपयोग (री-यूज) और वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अत्यंत आवश्यक हो गए हैं।

यूनिट हेड आर. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है और इसका संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल किसी एक माह अथवा अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। श्री सिंह ने कहा कि वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब जागरूकता के साथ-साथ व्यवहार में भी बदलाव आए।

Also Read: दीपक बसोर के हुनर से बांस हैंडीक्राफ्ट को मिली नई, पहचान स्थानीय कला और परंपरा को दे रहे नई ऊँचाइयाँ

उन्होंने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे जल बचाने के छोटे-छोटे उपाय अपनाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर ऑपरेशन हेड मनीष जैन एवं मेंटेनेंस हेड जगदीश पात्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से जल के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में अजय मिश्रा ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यूनिट हेड द्वारा जल संरक्षण रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो स्थानीय कॉलोनियों एवं गांवों में जाकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।

इस अवसर पर दीपक पांडेय, संजय श्रीमाली, ललित खुराना, सौम्य मिश्रा, संदीप यावले, ईआर हेड मृदुल भारद्वाज, लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायणन सहित विभागीय प्रमुखों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिक साथियों की उपस्थिति रही।

संजय द्विवेदी की रिपोर्ट

Show More

Related Articles

Back to top button