Hindalco Renusagar: बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है-आर पी सिंह

हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ का शुभारंभ

Hindalco Renusagar: हिंडाल्को रेनुसागर में फरवरी माह को वैल्यूज मंथ के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों को पांच मूल्यों- ईमानदारी, जुनून, प्रतिबद्धता, सहजता, गति के प्रति सजग करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित की जाती है। हिंडालको रेनुसागर के आवासीय परिसर स्थित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में आयोजित वैल्यूज मन्थ का शुभारंभ हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह,एचआर हेड आशीष पांडेय एवं संचालन विभाग हेड मनीष जैन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यकर्म का शुभारंभ किया।

 

तत्पश्चात आदित्य बन्दना वैल्यू फ्लैग होस्टिंग ,वैल्यू गान के साथ कार्यक्रम में गति प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूनिट हेड आरपी सिंह ने कहा कि बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है। हमारे संस्कार ही हमारे मूल्यों का निर्धारण करते हैं। इसी प्रकार संस्थान में काम करने के दौरान इन पांच मूल्यों को अपनाने से हम अपनी कार्यपद्धति को बेहतर बना सकते हैं जिसके आधार पर हम अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं। वहीं एच आर हेड आशीष पांडेय ने वैल्यूज मन्थ के महत्व प्रकाश डालते हुये कहा कि पांच मूल्यों का अनुसरण न सिर्फ हमारे संस्थान में कार्य करने के दौरान बल्कि नियमित दिनचर्या में भी महत्वपूर्ण है।

वैल्यूज़ मंथ के दौरान आयोजित विविध गतिविधियों,आशीष तिवारी एवं अभिषेक ने क्विज प्रतियोगिता संवाद सत्रों और सहभागिता-आधारित कार्यक्रमों ने यह सिद्ध किया है कि हिंडालको रेनुसागर में कार्यसंस्कृति सशक्त, सुरक्षित और सहयोगपूर्ण है। यह अत्यंत सराहनीय है कि कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ इसमें भाग लिया।तत्पश्चात मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाया और खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के अंत मे विभागाध्यक्ष ब्रजेश कुमार बर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अलिंद तिवारी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ,ब्रजेश कुमार बर्मा ,रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय,राजीव मिश्रा,सुधीर एवं अजय तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।राष्ट्रगान से कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button