Uttar Pradesh: दिल्ली से बरेली लौट रहे युवक ने ढाबे पर चाकू से खुद का काटा गला, मौके पर ही मौत

Uttar Pradesh:

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर पहुंचे युवक ने अचानक ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। युवक ने ढाबे पर रखा चाकू उठाया और खुद ही अपना गला काट लिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि 30 वर्षीय सलमान दिल्ली से बरेली अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर रुक गया। ढाबे के अंदर कुछ लोग खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सलमान ने टेबल पर रखा चाकू उठाया और अचानक अपनी गर्दन पर वार कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक ने अचानक चाकू से अपनी गर्दन काट ली, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद सलमान खून से लथपथ हालत में ढाबे से बाहर की ओर भागा। हाईवे पर मौजूद लोगों को जब तक स्थिति समझ में आती और उसे बचाने की कोशिश की जाती, तब तक उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। कुछ ही देर में वह ढाबे के सामने ही जमीन पर गिर पड़ा।

Also Read: Health & Lifestyle: बिना चीनी के मीठी चाय का हेल्दी विकल्प है स्टीविया, डायबिटीज और वजन कंट्रोल में है फायदेमंद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की इस भयावह हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही पलों में उसकी हालत बिगड़ती चली गई और तड़पते हुए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के दूना गांव निवासी सलमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में एक सैलून में काम करता था और बाल काटने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही सलमान के परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार वह सामान्य रूप से घर लौट रहा था और किसी तरह की परेशानी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button