हनुमान जयंती 2026: हनुमान जयंती 2026 की डेट फाइनल, जानिए पूजा विधि और मंत्र

हनुमान जयंती 2026: हिंदू धर्म में Hanuman जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था और सच्ची श्रद्धा से व्रत व पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं।

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल सुबह 7:02 बजे से होगी और इसका समापन 2 अप्रैल सुबह 7:42 बजे पर होगा। चूंकि उदया तिथि (सूर्योदय के समय प्रभावी तिथि) 2 अप्रैल को पड़ रही है, इसलिए हनुमान जयंती 2026 का पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा।

पूजा विधि

हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान कर लाल या नारंगी वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थान पर चौकी रखकर उस पर सफेद कपड़ा बिछाएं और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। घी का दीपक जलाएं और उन्हें सिंदूर, चंदन व चमेली का तेल अर्पित करें। मान्यता है कि इस दिन चोला चढ़ाने से विशेष फल मिलता है।

इसके बाद पंचामृत से अभिषेक कर लड्डू का भोग लगाएं। पूजा के दौरान मंत्र जप करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Also Read: Electronics Manufacturing: मेक इन इंडिया को रफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 7104 करोड़ का निवेश

मुख्य मंत्र

  • ॐ हं हनुमते नमः (108 बार जप)
  • ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्
  • हनुमान गायत्री मंत्र: ॐ आंजनेय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमत प्रचोदयात्

अंत में Hanuman Chalisa या सुंदरकांड का पाठ करें और आरती के बाद प्रसाद वितरित करें।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button