
Gold Silver Rate: देश के घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार चार दिनों तक गिरावट झेलने के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। आज सोने के भाव में 770 रुपये से लेकर 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेज़ी दर्ज की गई है। इस बढ़त के साथ देश के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये से 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
वहीं, चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
-
दिल्ली:
-
24 कैरेट: ₹98,560
-
22 कैरेट: ₹90,360
-
-
मुंबई:
-
24 कैरेट: ₹98,410
-
22 कैरेट: ₹90,210
-
-
अहमदाबाद:
-
24 कैरेट: ₹98,460
-
22 कैरेट: ₹90,260
-
-
चेन्नई व कोलकाता:
-
24 कैरेट: ₹98,410
-
22 कैरेट: ₹90,210
-
-
लखनऊ व जयपुर:
-
24 कैरेट: ₹98,560
-
22 कैरेट: ₹90,360
-
-
पटना:
-
24 कैरेट: ₹98,460
-
22 कैरेट: ₹90,260
-
इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे दक्षिणी व पूर्वी राज्यों की राजधानियों में भी आज सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। इन शहरों में 24 कैरेट सोना ₹98,410 और 22 कैरेट सोना ₹90,210 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Gold Silver Rate: also read- Prayagraj News: पीएम मोदी ने पूरे विश्व को बताया कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकता
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और अमेरिकी डॉलर में नरमी के चलते निवेशकों का रुझान एक बार फिर से सोने की ओर बढ़ा है। इसके चलते स्थानीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।