Gold, Silver Price Today: सोना 13,988 रुपये सस्ता, चांदी में 24,453 की बड़ी गिरावट; जानें आज के ताजा रेट

Gold, Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना करीब 13,988 रुपये सस्ता होकर 1,30,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई और यह 24,453 रुपये टूटकर 2,03,017 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह गिरावट हालिया तेजी के बाद आया करेक्शन है। बीते कुछ समय में वैश्विक तनाव के कारण सोने-चांदी में निवेश बढ़ा था, जिससे इनके दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। अब मुनाफावसूली के चलते कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

देश के बड़े शहरों में भी सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 14,017 रुपये प्रति ग्राम पर है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह लगभग 14,002 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं चेन्नई में कीमत थोड़ी अधिक है और 14,128 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोल्ड का भाव 4,400 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया है। इसके पीछे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

Also Read: Middle East crisis India: मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, हर चुनौती से निपटने को तैयार है भारत

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button