
Ghosi News-तहसील सभागार में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर कोटेदार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी कोटेदारों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटेदारों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान कोटेदारों ने भी अपने सामने आ रही समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों को रखा, जिस पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया और सभी कोटेदारों से सहयोग की अपेक्षा की गई।



