लखनऊ: जीसीआरजी ग्रुप के छात्रों ने जीकेडीसी गो-कार्ट डिजाइन चैलेंज में मचाई धूम, लखनऊ का बढ़ाया मान।

लखनऊ: जीसीआरजी मेमोरियल ट्रस्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित 13वीं राष्ट्रीय स्तरीय जीकेडीसी गो-कार्ट डिजाइन चैलेंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 20 फरवरी से 24 फरवरी तक कोयम्बटूर, तमिलनाडु में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस उपलब्धि के संबंध में यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी।

इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव (मार्केटिंग हेड), दीपक (एचओडी), डॉ. अभिषेक कुमार (डीडी), डॉ. राजेश सिंह (डीन, जीसीआरजी ग्रुप), पंकज (फैकल्टी, ईसी) तथा अभिषेक जायसवाल मौजूद रहे।

संस्थान के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को तकनीकी कौशल विकसित करने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Also Read: 10 मार्च, थिम्पू। भूटान में 1,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम करेगा भारत

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ नई तकनीकों पर काम करने का मंच भी प्रदान करती हैं, जिससे वे भविष्य में बेहतर इंजीनियर और नवोन्मेषी पेशेवर बन सकें।

रिपोर्ट: निखिल श्रीवास्तव |

Show More

Related Articles

Back to top button