
Fraud calls will be curbed:देश में बढ़ती फर्जी कॉल और स्पैम से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। दूरसंचार नियामक TRAI एक ऐसा नया सिस्टम लागू करने की तैयारी में है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से संदिग्ध कॉल की पहचान की जाएगी।
बताया जा रहा है कि यह सिस्टम कॉल पैटर्न, नंबर की गतिविधि और व्यवहार का विश्लेषण करके यह पता लगाएगा कि कौन-सी कॉल धोखाधड़ी या स्पैम हो सकती है। जैसे ही कोई नंबर संदिग्ध पाया जाएगा, उस पर तुरंत निगरानी बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जा सकेगी।
कैसे मिलेगा फायदा?
- यूजर्स को बार-बार आने वाली स्पैम कॉल से राहत
- फ्रॉड कॉल करने वालों की पहचान जल्दी
- शिकायत प्रक्रिया आसान और तेज
TRAI का उद्देश्य है कि टेलीकॉम नेटवर्क को ज्यादा सुरक्षित बनाया जाए और लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाया जा सके। माना जा रहा है कि सिस्टम लागू होने के बाद स्पैम कॉल पर काफी हद तक रोक लग सकती है।



