
Prayagraj news: प्रयागराज जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिलाधिकारी (डीएम) रविन्द्र कुमार मांडल द्वारा जारी आदेश में बारा, कोरांव और करछना के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बदल दिए गए हैं।
तबादले की सूची इस प्रकार है:
-
संदीप तिवारी
वर्तमान पद: उप जिलाधिकारी बारा
नया पद: उप जिलाधिकारी कोरांव -
प्रेरणा गौतम
वर्तमान पद: उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बारा
नया पद: उप जिलाधिकारी बारा -
आकांक्षा सिंह
वर्तमान पद: उप जिलाधिकारी कोरांव
नया पद: उप जिलाधिकारी करछना -
तपन मिश्रा
वर्तमान पद: उप जिलाधिकारी करछना
नया पद: उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बारा
Prayagraj news: also read- Kaliganj Bomb Blast: एनसीडब्ल्यू सदस्य ने मृत बच्ची के परिजनों से की मुलाकात
प्रशासनिक सुचारू संचालन के लिए उठाया गया कदम
डीएम रविन्द्र कुमार मांडल ने जिले के प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से इन तबादलों को मंजूरी दी है। यह कदम क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण और सेवा वितरण में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज