विद्यालय के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह को किया गया याद

Prayagraj News: बुधवार को गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज कोरांव के संस्थापक स्मृतिशेष राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर साबिर अली ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

Prayagraj News: सत्रहवे दिन कोंराव तहसील में अधिवक्ताओं ने किया हड़ताल लगाए विरोधी नारे

प्रबन्ध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने कहा कि आज भी हम सभी को ये याद करने की जरूरत है कि वे राजा नहीं फकीर थे भारत की तकदीर थे। बाबू जी ने हिंदुस्तान की राजनीति में आकर भारत की अर्थव्यवस्था के साथ साथ दलित पिछड़े समाज को भी आगे बढ़ाने का काम किया था। कार्यक्रम में पूजा पाठ गया प्रसाद तिवारी ने संपन्न कराया। सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विद्यालय के संस्थापक को याद करते हुए नमन किया, साथ ही विधि विधान से पूजा सम्पन्न करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ विद्याकांत तिवारी, डॉ सन्त लाल मौर्य, अपूर्व प्रकाश त्रिपाठी, विजय कृष्ण मिश्र, कृष्ण भान, विनोद कुशवाहा, ऋषिकेश सिंह, मुकेश मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, गोविन्द मिश्रा, बालमुकुंद मिश्रा, कविता वर्मा, रानी सिंह, रुचि शुक्ला, समेत विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button