Dating App: शादी के बाद भी जरूरतें अधूरी ? शादीशुदा लोग अब तलाश रहे नए कनेक्शन

शादीशुदा लोगों में बढ़ा एक्स्ट्रामैरिटल ट्रेंड, महिलाओं की भागीदारी में 148% उछाल

Dating App: भारत में रिश्तों को लेकर सोच तेजी से बदल रही है। Gleeden के हालिया सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस Extramarital Dating App पर भारत में 40 लाख से ज्यादा यूजर्स सक्रिय हैं, जो यह दिखाता है कि शादी के बाहर रिश्तों को लेकर लोगों का नजरिया बदल रहा है।

सर्वे के अनुसार, इन यूजर्स में लगभग 65 फीसदी पुरुष हैं, जबकि 35 फीसदी महिलाएं हैं। खास बात यह है कि पिछले दो वर्षों में महिला यूजर्स की संख्या में 148 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इस ट्रेंड के तेजी से फैलने का संकेत देती है।

यह सर्वे टियर-1 और टियर-2 शहरों के 25 से 50 वर्ष के 1,500 से अधिक शादीशुदा लोगों पर किया गया। इसका उद्देश्य यह समझना था कि आज के समय में लोग शादी और रिश्तों को किस नजर से देखते हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि 60 फीसदी से अधिक लोग अब पारंपरिक रिश्तों के बजाय नए विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

कई यूजर्स ‘ओपन रिलेशनशिप’ और ‘स्विंगिंग’ जैसे कॉन्सेप्ट को भी स्वीकार कर रहे हैं। यह दिखाता है कि लोग भावनात्मक या व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए नए रास्ते तलाशते हैं। औसतन, यूजर्स रोजाना 1 से 1.5 घंटे इस तरह के प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं।

Also Read: Health News: दिल्ली के डॉक्टरों का कारनामा, उल्टे अंगों वाली महिला की सफल सर्जरी, रचा गया इतिहास

इस ट्रेंड की पुष्टि अन्य प्लेटफॉर्म जैसे Ashley Madison की रिपोर्ट से भी होती है, जहां भारत के कुछ शहरों को एक्स्ट्रामैरिटल रिलेशनशिप के हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया है।

यह आंकड़े साफ बताते हैं कि डिजिटल युग में रिश्तों की परिभाषा बदल रही है और लोग पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर नए अनुभव तलाश रहे हैं।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button