
Business News: अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए और बैंक अकाउंट में बैलेंस शून्य हो — ऐसी स्थिति किसी के भी साथ हो सकती है। लेकिन अगर आपका खाता Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY) के तहत खुला है, तो आपके पास एक खास सुविधा मौजूद है। इस योजना के अंतर्गत खाताधारकों को ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है, जिससे वे जीरो बैलेंस होने पर भी पैसे निकाल सकते हैं।
क्या है ओवरड्राफ्ट सुविधा?
ओवरड्राफ्ट एक बैंकिंग सुविधा है, जिसके जरिए ग्राहक अपने खाते में पैसे न होने पर भी तय सीमा तक रकम निकाल सकता है। जन धन खातों के लिए यह सीमा अधिकतम ₹10,000 तय की गई है। हालांकि यह राशि बैंक की शर्तों और खाताधारक के ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड पर भी निर्भर कर सकती है। इस सुविधा पर उतने ही दिनों का ब्याज लगता है, जितने दिन तक राशि का उपयोग किया जाता है।
जन धन अकाउंट की खास बातें
यह योजना साल 2014 में Narendra Modi के पहले कार्यकाल में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना था।
जन धन अकाउंट की मुख्य विशेषताएं:
-
जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की सुविधा
-
RuPay डेबिट कार्ड के साथ एक्सीडेंट इंश्योरेंस
-
₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर (पुराने खातों के लिए ₹1 लाख)
-
₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट लिमिट
-
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का लाभ
कौन खोल सकता है खाता?
कोई भी भारतीय नागरिक जो सामान्य बैंक खाता खोलने के योग्य है, वह बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) खोल सकता है। इसमें न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं होती। हर महीने सीमित संख्या में मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा दी जाती है। जिन लोगों के पास पूरे दस्तावेज नहीं हैं, वे छोटा खाता खोल सकते हैं, जिसे बाद में नियमित खाते में बदला जा सकता है।
Business Update: 15 फरवरी 2026 से पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा चिप वाला e-Passport
किन योजनाओं से जुड़ा है जन धन अकाउंट?
जन धन खाते के माध्यम से कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, जैसे:
-
Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana
-
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
-
Atal Pension Yojana
-
MUDRA
इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, मार्च 2025 तक इस योजना के तहत 55 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजनाओं में से एक बनाता है।
ध्यान रखने वाली बात
ओवरड्राफ्ट सुविधा एक तरह का छोटा लोन है, जिसे समय पर चुकाना जरूरी होता है। अगर भुगतान समय पर नहीं किया गया तो ब्याज बढ़ सकता है और क्रेडिट रिकॉर्ड पर असर पड़ सकता है। इसलिए इसका उपयोग केवल आपात स्थिति में ही करना समझदारी होगी।
अगर आपके पास जन धन खाता है, तो यह सुविधा मुश्किल समय में आपके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
Written By: Anushri Yadav



