Elon Musk: टेस्ला के मालिक ने रचा इतिहास, SpaceX-xAI मर्जर के बाद बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, दौलत 852 बिलियन डॉलर पार

Elon Musk: दुनिया के मशहूर अरबपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स (SpaceX) और उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के मर्जर के ऐलान के बाद मस्क की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल आया है। फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 852 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कंपनियों के विलय से उनकी कुल संयुक्त वैल्यू करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। इस डील के बाद मस्क की संपत्ति में करीब 84 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मर्जर से पहले मस्क के पास स्पेसएक्स में लगभग 42 फीसदी और xAI में करीब 49 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब नई कंपनी में उनकी करीब 43 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है, जिसकी कीमत सैकड़ों बिलियन डॉलर में पहुंच गई है।

Also Read: America: फ्लाइट में शर्मनाक हरकत महिला से छेड़छाड़,भारतीय मूल का व्यक्ति दोषी करार, 2 साल तक की हो सकती है सजा

बताया जा रहा है कि इस मर्जर का मकसद अंतरिक्ष में एआई तकनीक को और मजबूत करना है। योजना के तहत बड़ी संख्या में सैटेलाइट्स भेजे जाएंगे, जो स्पेस में डेटा सेंटर की तरह काम करेंगे और एआई कंप्यूटिंग क्षमता को बढ़ाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भविष्य में स्पेस टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।

गौरतलब है कि यह एक साल के भीतर दूसरा मौका है, जब एलन मस्क ने अपनी कंपनियों को मर्ज किया है। इससे पहले उन्होंने अपने एआई स्टार्टअप xAI को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के साथ जोड़ा था। अब इस नए कदम के बाद टेक इंडस्ट्री में मस्क की पकड़ और भी मजबूत होती नजर आ रही है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button