
Eid 2026 : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को शव्वाल माह का चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद अब ईद-उल-फित्र शनिवार 21 मार्च को मनाई जाएगी। रमजान के 29 रोजे पूरे होने के बाद शाम को चांद देखने का इंतजार किया गया, लेकिन साफ मौसम के बावजूद कहीं से भी चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने ऐलान किया कि चांद नजर न आने के कारण शुक्रवार 20 मार्च को 30वां रोजा रखा जाएगा और ईद शनिवार को मनाई जाएगी। इसी दिन रमजान का अंतिम जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी।
लखनऊ में ईद की नमाज का समय
शहर की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज के समय तय कर दिए गए हैं –
- ईदगाह लखनऊ – सुबह 10 बजे
- आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा) – सुबह 11 बजे
- नदवा मस्जिद – सुबह 8 बजे
- मस्जिद शाहमीना शाह – सुबह 8:30 बजे
- मस्जिद तकवियतुल ईमाना – सुबह 7 बजे
- चांद वाली मस्जिद – सुबह 9 बजे
- मस्जिद कादिर खां – सुबह 8:30 बजे
- मस्जिद एक मिनारा – सुबह 7 बजे
- मस्जिद अबु बक्र – सुबह 7 बजे
- मस्जिद उमर – सुबह 8 बजे
- मस्जिद सिद्दीकिया – सुबह 7:15 बजे
धार्मिक नेताओं ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।



