Prayagraj: महानिदेशक, कारागार श्री पी. सी. मीना द्वारा विभिन्न जनपदों की जेलों का निरीक्षण

Prayagraj: दिनांक 28 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के महानिदेशक, कारागार पी. सी. मीना द्वारा जनपद अलीगढ़, गाज़ियाबाद एवं बुलंदशहर की जिला जेलों का निरीक्षण किया गया। दिनांक 29 जून 2025 को उन्होंने गौतम बुद्ध नगर की जिला जेल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक कारागार द्वारा जेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सा सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता, पुस्तकालय, शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। अलीगढ़ जिला जेल में महानिदेशक महोदय ने ताला निर्माण फैक्ट्री की सराहना की, जहाँ बंदियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

बुलंदशहर में उन्होंने जेल परिसर में क्रेच (शिशु देखभाल केंद्र) तथा महिला अस्पताल का उद्घाटन किया, जिससे महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकेंगी। गाज़ियाबाद में उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रमों और आर्ट गैलरी की विशेष रूप से प्रशंसा की।

Prayagraj: also read- Big success for STF Prayagraj field unit: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50,000 का इनामी तैयब गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर में भी उन्होंने जेल परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान महानिदेशक महोदय ने सभी जेलों में लगे सीसीटीवी कैमरों को निरन्तर सक्रिय रखने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जेल परिसर में वृक्षारोपण किया एवं जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना भी की।

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button