Deputy Leader of Opposition: पूर्व एम एल सी बब्बू राजा को सांसद प्रमोद तिवारी ने दी श्रद्धांजलि

Deputy Leader of Opposition: जिले के कटरा स्थित रानी रामप्रिया गार्डन में सोमवार शाम पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय आनंद भूषण सिंह ‘बब्बू राजा’ की 13वीं संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने पहुंचकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमोद तिवारी ने स्वर्गीय बब्बू राजा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि वे बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने जीवनभर जनता के सुख-दुख में सहभागिता निभाई, जिसकी वजह से वे हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश कुमार सरोज, मो. हुजैफ, मो. वसीम, रियाज सुल्तान, अरबाज आलम, नूर आलम, देवमणि पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ के कोषाध्यक्ष एवं कंट्रोल रूम इंचार्ज वेदांत तिवारी ने दी।
रिपोर्ट: उमेश पांडेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत।

Show More

Related Articles

Back to top button