Dehradun News: निकाय चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता रहें तैयार: सूर्यकांत धस्माना

Dehradun News: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हार के डर से भाजपा सरकार किसी ना किसी बहाने निकाय चुनाव टालना चाहती है लेकिन हाई काेर्ट के आदेश पर निकाय चुनाव कभी भी हो सकते हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना बुधवार काे यहां श्रीदेव सुमन नगर में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर

रहे थे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वाहन किया। उन्हाेंने कहा कि पिछले तीन कार्यकाल से देहरादून लगातार भाजपा के बहुमत वाला निगम बोर्ड और उनकी पार्टी का मेयर चला आ रहा लेकिन धरातल पर नहीं दिख रहा है। स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी आज शहर में सड़कों गलियों नालियों के हाल बेहाल हैं। कुछ घंटों की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो जाता है।

धस्माना ने कहा कि सीमा विस्तार के गांव शहर नहीं बन पाए। महानगर में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, सड़क, नाली, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए इन क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। चुनाव न होने के कारण बिना जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में विकास की गतिविधियां ठप हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण श्रीदेव सुमन नगर समेत शहर के अधिकांश वार्डों में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और अनेक स्थानों में नालियों के पुश्ते ढह गए हैं।

Dehradun News: also read- Uttarakhand: BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के साथ ही लोकतांत्रिक और जीवंत पार्टी है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बैठक में ब्लॉक यमुना कालोनी कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, लियाकत अब्बासी, अनुराग गुप्ता, सरदार जेएस चुग, सरोज सैनी, ममता वर्मा, साधु राम, मोहमद युनुस, जमीर, नानक चंद, सुभाष गर्ग, रईस और आशिमा शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button