Cooch Behar- सेना का मोर्टार शेल बरामद, इलाके में दहशत

Cooch Behar- सेना का मोर्टार शेल मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। घटना रविवार सुबह मेखलीगंज के वोटबाड़ी में हेलापाकारी मोड़ संलग्न इलाके की है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह इलाके में पत्थरों के हटाते समय स्थानीय लोगों को सेना का मोर्टार शेल मिला। इसके बाद पत्थर के ढेर के प्रबंधक ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। इस बीच खबर फैलते ही लोग दहशत में आ गए। जबकि कई लोग देखने के लिए इकट्ठा होने लगे।

Cooch Behar- UP Teachers Salary Hike-योगी सरकार नें शिक्षको के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है सैलरी और कार्यकाल का लिया फैसला!

प्रबंधक इश्क अली ने कहा कि यह पत्थर तोतलाबारी से लाया गया था। शायद पत्थर के साथ मोर्टार शेल भी वहीं से आया होगा। इधर, मोर्टार शेल बरामद होने की खबर मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपने कब्जे में लिया।

उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले सिक्किम में बाढ़ के कारण एक बांध टूट गया था और एक सैन्य के कई शिविर बह गया था। उस समय वहां से सेना के कई हथियार तीस्ता नदी में बह गए थे। इसके बाद से ही चेंगराबांधा से सटे इलाके में विभिन्न पत्थर के ढेरों से मोर्टार शेल बरामद किए जा चुके है।

Show More

Related Articles

Back to top button