
गोरखपुर: Yogi Adityanath के गोरखपुर दौरे के दौरान एक दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला, जब 4 साल की बच्ची ने उन्हें ऐसा तोहफा दिया कि मुख्यमंत्री भी खिलखिलाकर हंस पड़े।
गोरखनाथ मंदिर में रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी मंदिर परिसर में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कानपुर से आई छोटी बच्ची यशस्विनी सिंह पर पड़ी। सीएम ने उसे पास बुलाया, प्यार से बात की और चॉकलेट भी दी। बातचीत के दौरान यशस्विनी ने मासूम अंदाज में कहा—“आपके लिए एक गिफ्ट लाए हैं, आंखें बंद करिए।” मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उसकी बात मान ली। जैसे ही उन्होंने आंखें खोलीं, उनके हाथ में एक छोटा सा खिलौना ‘बुलडोजर’ था। यह देख वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे और खुद मुख्यमंत्री भी हंसी नहीं रोक पाए।
नर्सरी में पढ़ने वाली यशस्विनी ने कहा कि उन्हें पता है सीएम को बुलडोजर पसंद है, इसलिए उन्होंने यही गिफ्ट चुना। वह अपने माता-पिता के साथ आशीर्वाद लेने गोरखपुर आई थी और मुख्यमंत्री से मिलकर बेहद खुश नजर आई।
Also Read: West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच एक्शन मोड में भारत, सरकार के 5 बड़े फैसलों से राहत
इस मौके पर सीएम योगी ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना भी की और परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के पैर पखारे, उन्हें भोजन कराया और उपहार भी दिए।
यह पूरा घटनाक्रम न सिर्फ भावुक करने वाला था, बल्कि यह भी दिखाता है कि बच्चों के साथ सीएम योगी का जुड़ाव कितना सहज और स्नेहपूर्ण है।
Written By: Kalpana Pandey



