
Choti Diwali 2025: आज 19 अक्टूबर को रविवार है और देशभर में छोटी दीवाली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसे काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है, जो दीपावली से एक दिन पूर्व आती है। इस दिन काली माता और कालभैरव की पूजा का विशेष महत्व होता है।
आज का पंचांग
- तिथि: कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (प्रातः 01:51 तक), फिर चतुर्दशी
- मास: कार्तिक (पूर्णिमांत)
- दिन: रविवार
- संवत्: 2082
- योग: इन्द्र (20 अक्टूबर को प्रातः 02:05 तक)
- करण: वानिज (दोपहर 01:51 तक), फिर विष्टि (20 अक्टूबर को प्रातः 02:45 तक)
सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्र स्थिति
- सूर्योदय: प्रातः 06:24
- सूर्यास्त: सायं 05:47
- चंद्रमा का उदय: 20 अक्टूबर को प्रातः 05:13
- चंद्रास्त: सायं 04:33
- सूर्य राशि: कन्या
- चंद्र राशि: कर्क
- पक्ष: कृष्ण
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:43 से 12:29
- अमृत काल: प्रातः 09:59 से 11:44
आज के अशुभ समय
- राहुकाल: सायं 04:22 से 05:47
- गुलिक काल: दोपहर 02:57 से 04:22
- यमगण्ड: दोपहर 12:06 से 01:31
आज का नक्षत्र
- नक्षत्र: उत्तर फाल्गुनी (प्रातः 05:49 तक)
- विशेषताएं: विनम्रता, मेहनती स्वभाव, बुद्धिमत्ता, उदारता
- नक्षत्र स्वामी: सूर्य देव
- देवता: आर्यमन (मित्रता के देवता)
- गुण: राजस
- प्रतीक: बिस्तर
Choti Diwali 2025: also read- Ayodhya Deepotsav 2025: सरयू आरती का नया विश्व रिकॉर्ड, 2100 लोगों ने एक साथ की आरती
काली चौदस का धार्मिक महत्व
काली चौदस को नकारात्मक शक्तियों से रक्षा और शांति की स्थापना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन काली माता और कालभैरव की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। व्यापारी वर्ग इस दिन पूजा कर नए व्यापारिक वर्ष की शुरुआत करते हैं। शाम के समय पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना गया है।