Chatra News-घर से मां और दो जुड़वा बच्चों का शव जला हुआ बरामद

Chatra News-प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ पंचायत अन्तर्गत करिहारा गांव में शुक्रवार को एक महिला और तीन माह के दो जुड़वा बच्चे की आग से जलकर मौत हो गई। तीनों का शव घर में जला अवस्था में मिला है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। घटना कैसे हुई इसकी जांच प्रतापपुर थाना पुलिस कर रही है।

मृत महिला की पहचान करिहारा गांव की दिलीप यादव की पत्नी शिवी देवी ( 22) के रुप में की गयी है। घटना की खबर सुनकर गांव वाले जमा हो गये और मामले की सूचना पुलिस काे दी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वही घटना की खबर सुनकर प्रतापपुर पुलिस ने करिहारा गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पाेस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया की सास-ससुर खेत पर काम करने गये हुए थे। शिवी देवी अपने दोनों बच्चों के साथ घर में अकेली थी। जब उसका ससुर काम कर घर आया तो देखा कि महिला और दोनों बच्चे का शव पड़ा हुुआ है। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी।
Read Also-Ujjain News-मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन में नागरिकों के साथ खेली फूलों की होली
मृतक महिला का पति दिलीप यादव दिल्ली में मजदूरी करता है। शिवी को तीन माह पूर्व जुड़वा बच्चा हुआ था। इनकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। इस घटना को गांव के कुछ लोग खुदकुशी बता रहे हैं। जबकि उसके मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Show More

Related Articles

Back to top button