Chandigarh Blast News : चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ़्तर के बाहर धमाके की आवाज़, पुलिस जांच में जुटी

Chandigarh Blast News : चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर धमाके जैसी आवाज़ से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं।

Chandigarh Blast News : Chandigarh में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर 37 स्थित पंजाब BJP कार्यालय के बाहर धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। घटना शाम करीब 5 बजे के बाद की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी बड़े नुकसान या घायल होने की खबर नहीं है।

जांच में जुटी पुलिस

पंजाब BJP के पूर्व अध्यक्ष Ashwani Sharma ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सेक्टर 37 में पार्टी दफ्तर के बाहर करीब 30 मिनट पहले धमाका हुआ है और पुलिस इसकी वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button