लखनऊ। सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पर बड़ा अपडेट, नियम हुए और मजबूत

लखनऊ। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम फैसला लेते हुए पेंशन से जुड़े नियमों को और अधिक स्पष्ट और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत बनाए गए नियमों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों और पेंशन व्यवस्था को नियंत्रित किया जाता है।

दरअसल, अलग-अलग वेतन आयोगों की सिफारिशों के चलते समय-समय पर पेंशन संरचना में बदलाव हुए हैं। इसके कारण विभिन्न समय पर रिटायर हुए कर्मचारियों के बीच पेंशन में अंतर देखने को मिला। इस असमानता को लेकर कई मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप भी हुआ, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों ने सरकार को इस मुद्दे पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित किया।

सरकार ने अपने नए स्पष्टीकरण में कहा है कि पेंशन, कर्मचारी द्वारा सेवा के दौरान अर्जित वेतन का स्थगित (deferred) हिस्सा है। ऐसे में वेतन संरचना में बदलाव के साथ पेंशन में अंतर होना स्वाभाविक है। साथ ही, इस अंतर को बनाए रखने के लिए आवश्यक विधायी प्रावधान भी किए जाएंगे ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी अस्पष्टता न रहे।

Also Read: गुजरात में लागू हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड, विधानसभा ने पास किया UCC बिल 2026

सबसे अहम बात यह है कि यह नया प्रावधान 1 जून 1972 से प्रभावी माना जाएगा। इसके साथ ही “पेंशनभोगी” और “पेंशन नियमों” की परिभाषा को भी स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से पेंशन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने और विवादों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट- निखिल श्रीवास्तव

Show More

Related Articles

Back to top button