Celebrity Baby News : टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, फैंस में खुशी की लहर

Celebrity Baby News : टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। भारती सिंह ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद परिवार और फैंस में खुशी का माहौल है।

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर भारती और हर्ष को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और सेलेब्स लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Celebrity Baby News : Hockey Women HIL 2026: एचआईएल दूसरा सीजन 28 दिसंबर से, घरेलू मैदान पर जलवा बिखेरने को तैयार झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी

भारती सिंह पहले से ही एक बेटे की मां हैं और अब दूसरे बच्चे के आने से उनका परिवार और भी पूरा हो गया है। अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर भारती अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

फिलहाल कपल की ओर से बच्चे को लेकर कोई विस्तृत जानकारी या तस्वीर साझा नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Back to top button