Canada News: कनाडा में उगाही से जुड़ी फायरिंग केस में तीन भारतीय गिरफ्तार, इलाके में बढ़ी चिंता

Canada News: कनाडा के सरे शहर में उगाही से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने हरजोत सिंह (21), तरणवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह बिलिंग (21) को हिरासत में लिया। तीनों पर किसी जगह पर गोली चलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सोमवार को आरोप तय होने के बाद आरोपियों के नाम और तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दीं।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में सरे इलाके में उगाही से जुड़े कई मामले सामने आए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस की विशेष टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही थी, इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सामने आया कि फायरिंग की घटना कथित तौर पर एक्सटॉर्शन नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।

Also Read: कनाडा पीएम का इशारा, भारत जैसी देशों की भूमिका अब निर्णायक, भारत जैसी मध्य शक्तियों का अब वैश्विक मंच पर अहम रोल

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी इसी तरह के एक मामले में दो अन्य भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने कनाडा में कानून-व्यवस्था और गैंग गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।

फिलहाल तीनों आरोपियों को हिरासत में रखा गया है और अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button