Bollywood Breaking News-एजुकेशन को लेकर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा

Bollywood Breaking News-अपनी फिटनेस और फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी जिंदगी की एक ऐसी कमजोरी शेयर की है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। करोड़ों की संपत्ति और ग्लोबल स्टारडम हासिल करने के बावजूद अक्षय ने माना कि वह आज भी कई मौकों पर असुरक्षित महसूस करते हैं। खासतौर पर जब वे अत्यधिक पढ़े-लिखे लोगों के बीच बैठते हैं, तो उन्हें खुद को ‘छोटा’ और ‘असहज’ महसूस होता है।

रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के एक एपिसोड में बातचीत के दौरान अक्षय ने प्रतियोगी सोनाली की उच्च शिक्षा की सराहना करते हुए कहा, “मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं हूं, इसलिए कई बार आप जैसे लोगों के सामने खुद को छोटा महसूस करता हूं। अब लगता है कि काश मैं पढ़ा होता, लेकिन अब चाहकर भी पढ़ाई नहीं कर पाता।” उनकी यह स्वीकारोक्ति उनके व्यक्तित्व का एक अलग और संवेदनशील पक्ष सामने लाती है।

अक्षय ने आगे कहा कि उन्हें पढ़ना पसंद नहीं है, लेकिन उन्होंने युवाओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझ जैसे को फॉलो मत करो, सोनाली जैसे लोगों को फॉलो करो।” इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक सफल लेखिका हैं और अब तक चार किताबें लिख चुकी हैं, जबकि वह खुद एक भी किताब पूरी नहीं पढ़ पाए हैं।

अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि जब भी वह किताब खोलते हैं, उनकी आंखों से आंसू आने लगते हैं। हालांकि, उनके इस बयान के पीछे एक गहरी सीख छिपी है, सफलता के बावजूद शिक्षा का महत्व कम नहीं होता। अक्षय की यह सादगी और ईमानदारी भरी बात फैंस के बीच खूब सराही जा रही है।।

अक्षय की आने वाली फिल्में

काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्षय के खाते में फिलहाल कई फिल्में हैं। उनकी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ खूब चर्चा में हैं, जिसमें 30 से ज्यादा बड़े कलाकारों की फौज है। इसमें अक्षय के साथ रवीना टंडन, संजय दत्त, अरशद वारसी और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आएंगे। ये एक बड़े बजट की एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इसके अलावा अक्षय को प्रियदर्शन की भूत बंगला और हैवान में भी देखा जाएगा।

Read Also-Corona Virus : कोरोना का नया वेरिएंट ‘सिकाडा’ तेजी से फैल रहा, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Show More

Related Articles

Back to top button