Sonbhadra news: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी 150वीं जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के चारो विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा निकाली जानी है। सदर विधानसभा में रामगढ़ से चतरा बाजार तक 6 नवम्बर को पद यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को रामगढ़ स्थित राजकीय मार्डन पब्लिक स्कूल पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमे सदर विधानसभा कि निकलने वाली पदयात्रा की विस्तृत रुपरेखा तैयार की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए काशी प्रान्त के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी रमेश मिश्रा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को जन जन तक पहुंचाना है। इससे पहले कि सरकारों ने सिर्फ एक ही परिवार का गुणगान किया, सारा श्रेय उन्ही को दिया जाता है, पहले जितनी भी सरकारें रही विदेशी विचार की सरकारें रही। भाजपा के मूल मे स्वदेशी विचारधारा है। सरदार पटेल ने सभी षणयंत्रों का विफल करते हुए देश की 500 रियासतो को एक किया जब से देश मे भाजपा की मोदी सरकार के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से मोदी सरकार के नेतृत्व मे ऐसे कार्यक्रम शुरु किये गये जिनका राष्ट्र के निर्माण व विकास में योगदान रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यह पद यात्रा राष्ट्र निर्माण का अभियान होगा, पार्टी हर बूथ तक सरदार पटेल का संदेश पहुंचेगी। भाजपा द्वारा 6 नवंबर को सदर विधानसभा की पद यात्रा रामगढ़ बाजार से शुभारंम्भ कर चतरा तक पद यात्रा निकलेगी। पद यात्रा मे भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों की बड़ी भागेदारी रहेगी।
विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरदार पटेल को सच्चा सम्मान देते हुए उनकी विश्व कि सबसे उंची प्रतिमा बनवाई है।
अन्य दल ने कभी भी सरदार पटेल को उचित सम्मान नही दिया है। जबकि भाजपा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। बैठक को नागेश्वर पाण्डेय, शीतला आचार्य ने भी संबोधित किया। इसका संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने किया।
Sonbhadra news: also read- Satish Shah’s happy moments: ‘थर्टी ईयर्स का एक्सपीरियंस’ और अनगिनत यादें छोड़ गए सतीश शाह
इस बैठक मे जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, ओम प्रकाश यादव, सुरेश शुक्ला, मनोज सोनकर, दिलीप चौबे, योगेन्द्र बिन्द, विनय श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, मुन्ना धांगर, अजय पाण्डेय, अनुपम तिवारी, सुभाष पाठक, विमलेश पटेल, अमन वर्मा, श्यामू मिश्रा, रामकुमार सहित विधानसभा टोली के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र



