
BJP leadership change UP- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी में अंदरूनी मंथन और जातीय समीकरणों को देखते हुए अलग-अलग समुदायों से कई नाम चर्चा में हैं।
लोधी बिरादरी से वर्तमान प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा के नाम पर चर्चा है।
ओबीसी चेहरे के रूप में साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का नाम लिया जा रहा है।
ब्राह्मण समाज से राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी दौड़ में शामिल हैं।
दलित वर्ग से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, विद्यासागर सोनकर और विनोद सोनकर के नाम पर विचार हो रहा है।
वहीं सामान्य वर्ग से पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, संजय राय और संघ से जुड़े मजबूत नेता नीरज गुप्ता (पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष) की भी दावेदारी मानी जा रही है।
भाजपा नेतृत्व जल्द ही प्रदेश संगठन में बदलाव कर आगामी चुनावों के लिए नई रणनीति तैयार करने की तैयारी में है|



