
Pratapgarh: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे गांव और बस्ती संपर्क अभियान के तहत जनपद प्रतापगढ़ में खासा उत्साह देखने को मिला। विधानसभा सदर के नगर मंडल सगरा वार्ड में वरिष्ठ भाजपा नेता और सदर प्रतापगढ़ के पूर्व प्रत्याशी Ashutosh Tripathi ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया।
इस दौरान डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि किस तरह सरकार की योजनाएं आम जनता के जीवन को आसान बनाने और विकास की गति को तेज करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को योजनाओं से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए, ताकि हर व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंच सके और वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Also Read: वाशिंगटन डी.सी.। भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई विशिष्ट और सम्मानित लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याएं सुनना और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया। स्थानीय स्तर पर इस जनसंपर्क अभियान को लेकर लोगों में उत्साह और सहभागिता भी देखने को मिली।
रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय, जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



