
Bihar Temple Stampede: बिहार के Nalanda से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई, जहां Bihar Sharif स्थित मघड़ा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना ऐसे समय हुई जब जिले में Droupadi Murmu के दौरे को लेकर प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह व्यस्त था। दूसरी ओर, चैत माह के अंतिम मंगलवार और शीतला अष्टमी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अचानक किसी अफवाह के फैलने से भगदड़ मच गई। भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि कई लोग गिर पड़े और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते चले गए। कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग अपने परिजनों को ढूंढते नजर आए, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। यह हादसा एक बार फिर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करता है।
Written By: Kalpana Pandey



