
Bihar Exit Poll. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान खत्म होते ही मंगलवार शाम एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन को एक बार फिर सत्ता में लौटता दिखाया गया है। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा-जदयू गठबंधन को बहुमत से अधिक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
POLSTRAT एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 133 से 148 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वामदल) को 87 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिलती दिख रही हैं।
पार्टीवार सीट अनुमान
भाजपा : 68-72 सीटें
जदयू : 55-60 सीटें
लोजपा (रामविलास) : 9-12 सीटें
हम : 1-2 सीटें
आरएलएम : 0-2 सीटें
CHANAKYA STRATEGIES के सर्वे में भी NDA को बढ़त
इस सर्वे के अनुसार एनडीए को 130-138 सीटें, जबकि महागठबंधन को 100-108 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
MATRIZE-IANS एग्जिट पोल का रुझान
पहला एग्जिट पोल जारी करते हुए MATRIZE-IANS ने एनडीए को 147-167 सीटें और महागठबंधन को 70-90 सीटें दी हैं। वोट प्रतिशत के अनुसार एनडीए को 48%, महागठबंधन को 37% और अन्य को 15% वोट मिलने का अनुमान है।
बिहार का मतदान और महिला भागीदारी
राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर इस बार 2616 उम्मीदवार मैदान में थे। एनडीए ने कुल 242, जबकि महागठबंधन ने 251 उम्मीदवार उतारे। महिलाओं की भागीदारी पर नजर डालें तो एनडीए में भाजपा और जदयू ने 13-13 महिला उम्मीदवार उतारे, जबकि राजद ने 23 महिलाओं को टिकट दिया।
बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं, जिसमें राजद ने 75, कांग्रेस ने 19 और वाम दलों ने 16 सीटें जीती थीं। एनडीए ने तब 125 सीटें हासिल कर सरकार बनाई थी।
यह भी पढ़ें – Pratapgarh News- अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा जनसुनवाई में सुनी गई जनसमस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
2025 के एग्जिट पोल में तस्वीर साफ है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की संभावना है। हालांकि, अंतिम फैसला 14 नवंबर को आने वाले मतगणना परिणाम तय करेंगे।



