Bihar: बिहार में न्याय के साथ हो रहा विकास- राज्यपाल 

Bihar: ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण पटना, 26 जनवरी (हि.स.)। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बिहार सरकार के कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार इस साल 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। साथ ही 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। बीते सालों में करीच 9 लाख लोगों को नौकरियां दी गई। साथ ही शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सरकार ने काम किया है।

Bihar: also read- Jammu-Kashmir: उमर के नेतृत्व वाली सरकार एक-एक करके सभी वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही- उप मुख्यमंत्री

ध्वजारोहण से पहले भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के भानु प्रताप सिंह ने उन्हें परेड की सलामी दी। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गांधी मैदान में सुबह 8.45 बजे के बाद मुख्यमंत्री और अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन हुआ। 8.47 बजे राज्यपाल गांधी मदान पहुंचे। परेड के समापन के बाद झांकियों का प्रदर्शन हुआ। 15 विभागों की ओर से झांकियां प्रदर्शित की गईं। 35 मिनट तक झांकियां दिखाई गईं। इसके बाद राष्ट्रीय धुन के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Back to top button