
Bihar Board Toppers: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है, जिसमें इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। कुल मिलाकर 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं।आंकड़ों के अनुसार, इस साल 6.70 लाख से अधिक छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से करीब 5.78 लाख छात्राएं पास हुई हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जो छात्रों के 84.09% से अधिक है। वहीं करीब 6.33 लाख छात्रों में से 5.32 लाख छात्र सफल हुए।
साइंस स्ट्रीम टॉपर्स- साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश अमन ने पहला स्थान हासिल किया।
- रैंक 1: आदित्य प्रकाश अमन
- रैंक 2: साक्षी कुमारी, सपना कुमारी
- रैंक 3: अनामिका कुमारी
- रैंक 4: सत्यम कुमार
- रैंक 5: पलक कुमारी
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स–आर्ट्स में निशु कुमारी ने टॉप किया।
- रैंक 1: निशु कुमारी
- रैंक 2: सिद्धि शिखा, चंद्रदीप कुमार, एमडी लकी अंसार
- रैंक 3: नसरीन प्रवीण, साजिया अंसारी, निसु कुमारी, आदर्श
- रैंक 4: अमृता कुमारी, स्वीटी कुमारी
- रैंक 5: बीबी असराना, रौशनी कुमारी, मनीष कुमार
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स- कॉमर्स में अदिति कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
- रैंक 1: अदिति कुमारी
- रैंक 2: माही कुमारी
- रैंक 3: निशिका श्री
- रैंक 4: मानवी कुमारी, श्रेया कुमारी
- रैंक 5: वरीशा नौशाद, हर्षिका
इस साल का रिजल्ट साफ दिखाता है कि छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं और हर स्ट्रीम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Written By: Kalpana Pandey



