Bhopal: Buddha Purnima पर श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था, घाटों पर उमड़ी भीड़

Bhopal: देशभर में आज गुरुवार को वैशाख की Buddha Purnima का पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर Madhya Pradesh में भी पवित्र घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। Narmadapuram, Jabalpur, Omkareshwar, Maheshwar, Amarkantak में नर्मदा के तटों पर सुबह 5 बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसी तरह उज्जैन में शिप्रा के तट पर भी भीड़ है। सुबह से ही स्नान-धान, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला जारी है।

Buddha Purnima पर्व पर नर्मदापुरम के सेठानी समेत सभी घाटों पर पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आए हैं। शाम को सेठानी घाट पर महाआरती और दीपदान होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी से जाने से रोकने के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है। स्नान-दान पूर्णिमा पर महेश्वर में भी नर्मदा के मुख्य घाट और अहिल्या घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्नान करने का सिलसिला तड़के से ही चालू हो गया था, जो देर शाम तक चलेगा। मंदिरों में भी दर्शन करने वालों का सिलसिला जारी है। वहीं, श्रद्धालुओं के द्वारा नर्मदा किनारे बैठे साधु-संत और परिक्रमावासियों को अन्न-फल का दान भी किया जा रहा है।

Bhopal: also read- RR V/S RCB IPL 2024: RR को मिली 4 विकेट से जीत, यहां देखें कल रात के प्लेऑफ़ मैच के टॉप हाइलाइट्स

गौरतलब है कि गुरुवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा अनुराधा नक्षत्र की उपस्थिति और शिवयोग के संयोजन में मनाई जा रही है। पूर्णिमा पर तीर्थस्थलों में स्नान करने से पूरे वैशाख मास में स्नान का फल मिलता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं। स्नान के बाद दान किया जाता है। लोग घरों में सत्यनारायण की कथा करते हैं। वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button