Cabinet Meeting : 33,660 करोड़ की ‘भव्य’ योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी, देशभर में बनेंगे 100 इंडस्ट्रियल पार्क

Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट ने ‘भव्य’ योजना को मंजूरी दी, 33,660 करोड़ से 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। यूपी में हाईवे और किसानों के लिए MSP फंड भी स्वीकृत।

Cabinet Meeting : पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ (भव्य) को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत देशभर में 100 आधुनिक इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे।

Ashwini Vaishnaw के अनुसार, 33,660 करोड़ रुपये की इस योजना का उद्देश्य निवेशकों को ‘प्लग-एंड-प्ले’ सुविधा देना है। इन पार्कों में बिजली, पानी, सड़क और कनेक्टिविटी जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध होंगी, जिससे उद्योग तुरंत शुरू किए जा सकेंगे।

यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2031-32 तक लागू रहेगी। खास बात यह है कि उत्तर-पूर्व और पहाड़ी क्षेत्रों में सिर्फ 25 एकड़ जमीन पर भी इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जा सकेंगे, जिससे क्षेत्रीय संतुलन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट ने किसानों के हित में 1,718.56 करोड़ रुपये का MSP फंड भी मंजूर किया है, जो Cotton Corporation of India के माध्यम से कपास किसानों को राहत देगा।

यूपी को मिला इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी-बहराइच के बीच 101.5 किमी फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा, जिससे नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा 2,585 करोड़ की ‘स्मॉल हाइड्रो पावर’ योजना से सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button