Baramati Plane Crash: जांच के लिए मलबा और जले हुए हिस्से भेजने की प्रक्रिया शुरू

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे की जांच को आगे बढ़ाते हुए क्रैश साइट से मलबा और जले हुए हिस्सों को इकट्ठा कर जांच एजेंसियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विमानन प्राधिकरण और अन्य जांच एजेंसियों की संयुक्त टीम हादसे के चार दिन बाद मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाने का कार्य प्रारंभ किया।

Also Read: Budget 2026 : सोना ₹13,000 और चांदी ₹26,000 टूटी, Gold-Silver ETFs से लेकर Hindustan Copper तक में भारी बिकवाली

टीम ने तकनीकी कर्मचारियों और मजदूरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त विमान के जले हुए हिस्सों को सावधानीपूर्वक अलग किया। क्रेन की सहायता से इन अवशेषों को कंटेनरों में लोड किया गया, ताकि उन्हें आगे की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रूप से भेजा जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, मलबे की विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सुरक्षा मानकों के तहत पूरे इलाके को सील कर कार्यवाही की जा रही है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button