Barabanki Police: बाराबंकी पुलिस ने CEIR पोर्टल से 106 गुम मोबाइल किए बरामद

Barabanki: पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत बाराबंकी सर्विलांस सेल और थाना टीमें ने CEIR पोर्टल की मदद से 106 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने इन बरामद मोबाइलों को उनके असली स्वामियों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार नागरिक सुरक्षा और चोरी-छिप्पी रोकने के लिए चलाया गया।

Also Read:Union Budget 2026-27: वाराणसी के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा

पिछले तीन महीनों में 400 से अधिक मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 77 लाख आंकी गई है। इस अभियान में शामिल टीम में उ0नि0 अजय सिंह, हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मजहर अहमद, चन्द्रभान, बृजेश कुमार, का0 शैलेन्द्र कुमार, प्रवीण शुक्ल, अंकुर, रवीन्द्र कुमार और समस्त थाना CEIR टीमें रही हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। ऐसा करने से मोबाइल जल्दी बरामद होने और अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी।

बाराबंकी पुलिस ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और गुम मोबाइल बरामदगी के माध्यम से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button