
Barabanki News-नगर पंचायत जैदपुर में गुरुवार को अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस बल के साथ अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा व नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में थाना चौराहा से चमरहिया तक मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से किए गए स्थाई व अस्थाई कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया है।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत मुख्य मार्ग पर सभी स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया है। इसके साथ ही कुछ लोगों पर जुर्माने के भी कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Read Also-Barabanki News-मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध से कैसे सतर्क रहे कार्यक्रम का हुआ आयोजन