
Barabanki News-माता अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अब तक 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत महिला मुखियाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे उन्हें न सिर्फ आवास मिल रहा है बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ रही है।कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, खंड विकास अधिकारी विनय मिश्रा, बाबा परमेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नीरज सिंह,दीपक वर्मा, सुरेंद्र मिश्रा समेत भाजपा कार्यकर्ता और ब्लॉक कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।