Barabanki News-भाजपा की नीतियों का साइकिल से कर रहे प्रचार, रामसनेहीघाट में हुआ भव्य स्वागत

Barabanki News-भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले संत कबीर नगर के दो समर्पित कार्यकर्ताओं का शुक्रवार को बाराबंकी के तहसील रामसनेहीघाट पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बूढ़ी बेलहर गांव (संत कबीर नगर) निवासी रणविजय सिंह और अरविंद सिंह साइकिल से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर आम जनता को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। रामसनेहीघाट पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, विनीत श्रीवास्तव, प्रभात अवस्थी समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

रणविजय सिंह और अरविंद सिंह ने बताया कि वे भाजपा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं और जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और प्रयासों के बारे में अवगत कराने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जनता को जागरूक करना और सरकार की योजनाओं से जोड़ना है।

वे अलग-अलग जनपदों में जाकर नारी सशक्तिकरण, किसानों के हित, गरीब कल्याण, डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत मिशन, और आयुष्मान भारत योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दे रहे हैं और भाजपा के समर्थन की अपील कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने जताया गर्व

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रचार यात्रियों के समर्पण और जनसेवा के जज़्बे की सराहना करते हुए उन्हें आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं और समर्थन प्रदान किया।

Barabanki News-Read Also-Barabanki News-सरकारी भूमि का पेड़ काटते समय स्कूल की बाउंड्री पर गिरा, दीवार क्षतिग्रस्त

Show More

Related Articles

Back to top button