
Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले में पूर्व विधान परिषद सदस्य आनंद भूषण सिंह उर्फ बब्बू राजा की 13वीं संस्कार के अवसर पर सोमवार शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कटरा स्थित रानी रामप्रिया गार्डन पहुंचे और स्वर्गीय बब्बू राजा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय बब्बू राजा एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे और उन्होंने हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि बब्बू राजा का जीवन जनसेवा को समर्पित रहा और जिले के लोग उन्हें उनके सरल व्यवहार और सामाजिक कार्यों के लिए लंबे समय तक याद रखेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार सरोज सहित मो. हुजैफ, मो. वसीम, रियाज सुल्तान, अरबाज आलम, नूर आलम और देवमणि पाण्डेय समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय बब्बू राजा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उक्त आशय की जानकारी वेदान्त तिवारी कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इन्चार्ज जिला कांग्रेस कमेटी,प्रतापगढ़ ने दी है l
रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता यूनाईटेड भारत



