Baanda- बदमाशों ने पूर्व प्रधान पति को गोली मारी

Baanda- बाइक से रिस्तेदारी में जा रहे पूर्व ग्राम प्रधान पति को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दिया। वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ बबेरू का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है। मर्का थाना क्षेत्र के समसुददीन पुर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान पति 45 वर्षीय त्रिलोकचंद्र पुत्र चुनकाई शनिवार की रात अपने 40 वर्षीय भतीजे रामबरन पुत्र चद्रिका प्रसाद के साथ बाइक में बैठकर फूफा के गांव पिलखनी जा रहे थे। तभी जाखी और तेरा गांव के बीच दो बाइको में सवार होकर आए चार लोगो ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने बाइक के अगले पहिया में गोली मार दिया। दहशत में दोनो लोग मौके से भाग निकले, रामबरन खेत मे घुस गया। इसी बीच बदमाशों ने त्रिलोक चंद्र को गोली मार दिया। गोली उसके बाएं पैर में लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। त्रिलोक चंद्र ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। आधा घंटा गुजरने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के न पहुंचने पर वह लोग बाइक लेकर खुद ही थाने पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल त्रिलोकचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। त्रिलोकचंद्र का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उधर बबेरू सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button