
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-15 पर देर रात हुआ, जब एक एम्बुलेंस मरीज को लेकर तेजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रही थी। एम्बुलेंस में मरीज के अलावा उसके परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। जैसे ही वाहन ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए और छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई।
Also Read: UP News : योगी सरकार के 9 साल – महिला सुरक्षा में यूपी बना नंबर-1, अपराध में बड़ी गिरावट
हादसे के चलते नेशनल हाईवे-15 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था, जिसे बाद में प्रशासन की मदद से बहाल कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को कारण मानकर जताई जा रही है।



