
Buisness Updates: तेंदुलकर परिवार में जल्द ही खुशियों की शहनाइयां गूंजने वाली हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग से पहले दोनों की कमाई और लाइफस्टाइल को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।
अर्जुन तेंदुलकर की कमाई कितनी है?
अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2020-21 में घरेलू क्रिकेट के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। पहले उन्होंने मुंबई की ओर से खेला, फिर गोवा टीम का हिस्सा बने। साल 2023 में उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने मौका दिया, जहां उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला विकेट लिया।

साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में अर्जुन को 30 लाख रुपये में खरीदा गया था, हालांकि इस सीजन में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। क्रिकेट के अलावा अर्जुन ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन से भी अच्छी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना इनकम करोड़ों में बताई जाती है।
Also Read: Health & Lifestyle: च्यवनप्राश, हर भारतीय की जिंदगी की ताकत, जो रोग घटाए और एनर्जी बढ़ाए
सानिया चंडोक कितनी कमाती हैं?
सानिया चंडोक एक बेहद अमीर बिजनेस फैमिली से आती हैं। उनका परिवार Graviss Food Solutions नाम की बड़ी कंपनी चलाता है, जिसका वित्त वर्ष 2024 में टर्नओवर करीब 624 करोड़ रुपये रहा।

इसके अलावा सानिया खुद एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने साल 2022 में Mr. Paws नाम से पेट स्पा और स्टोर लॉन्च किया था। इस स्पा में पालतू जानवरों के लिए ग्रूमिंग, बाथ और केयर सर्विसेज दी जाती हैं, जिनकी कीमत 1400 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक जाती है। यहां गोल्ड और प्लेटिनम मेंबरशिप भी उपलब्ध है, जिनके अलग प्रीमियम चार्ज होते हैं।
कुल मिलाकर अर्जुन और सानिया दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। अब उनकी शादी को लेकर फैंस और मीडिया में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
Written By: Kalpana Pandey



