Arjun Rampal reveals his relationship: रिया चक्रवर्ती के शो में अर्जुन रामपाल ने किया सगाई का खुलासा

Arjun Rampal reveals his relationship: फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की निजी जिंदगी से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे अर्जुन और उनकी मॉडल-गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने आखिरकार सगाई कर ली है। करीब छह साल की डेटिंग के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने का फैसला लिया। इस बात का खुलासा खुद अर्जुन रामपाल ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट के दौरान किया।

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ का ट्रेलर शेयर किया है, जिसमें अर्जुन और गैब्रिएला अपनी लव स्टोरी और पारिवारिक जिंदगी को लेकर खुलकर बात करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में गैब्रिएला कहती हैं—“हमने अभी शादी नहीं की है, लेकिन कौन जानता है?” तभी अर्जुन मुस्कुराते हुए कहते हैं—“हमने सगाई कर ली है, और इसका खुलासा हमने आपके शो में किया है।”

प्यार और रिश्ते को लेकर गैब्रिएला की सोच

गैब्रिएला ने कहा कि अक्सर रिश्तों में प्यार शर्तों के साथ आता है, लेकिन माता-पिता बनने के बाद यह पूरी तरह निःस्वार्थ हो जाता है। उनके अनुसार बच्चों के साथ किया गया प्रेम बिना किसी अपेक्षा के होता है और यही असली प्यार की पहचान है।

आकर्षण से आगे बढ़ी प्यार की कहानी

गैब्रिएला ने बताया कि उनका रिश्ता सिर्फ बाहरी आकर्षण पर आधारित नहीं है। वहीं अर्जुन ने भी माना कि शुरुआत में वह गैब्रिएला की खूबसूरती से आकर्षित हुए थे, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव और समझ विकसित हुई।

Arjun Rampal reveals his relationship: also read- Special trains: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए देहरादून–मुरादाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित होगी

अर्जुन रामपाल का परिवार

अर्जुन और साउथ अफ्रीका की मॉडल-डिजाइनर गैब्रिएला साल 2018 से साथ रह रहे हैं। दोनों के दो बेटे हैं—एरिक (2019) और आरव (2023)। इससे पहले अर्जुन की शादी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां—माहिका और मायरा—हैं। साल 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। अर्जुन और गैब्रिएला की सगाई की खबर से फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है।

Show More

Related Articles

Back to top button