Abhijeet Sawant On Singers Struggles: प्लेबैक सिंगिंग विवाद के बीच अभिजीत सावंत का दर्द, बोले- इंडस्ट्री में गायकों का शोषण

Abhijeet Sawant On Singers Struggles: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है। भले ही अरिजीत ने साफ कर दिया हो कि वह संगीत बनाना जारी रखेंगे, लेकिन उनके इस कदम ने फिल्म इंडस्ट्री में गायकों की स्थिति और उनके शोषण पर एक नई बहस छेड़ दी है। अब इस मुद्दे पर सिंगर और इंडियन आइडल के पहले विनर अभिजीत सावंत ने खुलकर अपनी बात रखी है।

पेंटारिस स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अभिजीत सावंत ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में गायकों को अक्सर उनके हक का पैसा नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामलों में गायकों को एक तय और सीमित रकम देकर काम खत्म कर दिया जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि निर्माता नहीं चाहते कि कोई गायक फिल्म या अभिनेता से ज्यादा मशहूर हो जाए।

अभिजीत ने यह भी कहा कि आज भी भारत में फिल्म संगीत के लिए सिंगर्स और म्यूजिक कंपोजर्स को सही मायनों में रॉयल्टी नहीं मिलती। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि विदेशों में गाने वाले कलाकारों को कुछ ही गानों से इतनी रॉयल्टी मिल जाती है कि वे पूरी जिंदगी आराम से गुजार सकते हैं, जबकि भारत में हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने कहा, “हमें तो अपनी रोजी-रोटी चलाने लायक पैसा भी मुश्किल से मिलता है।”

Also Read: Uttar Pradesh: मेरठ में नाले की सफाई के लिए महिला ने दी झूठी कॉल, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सिंगर ने इस सिस्टम के लिए कलाकारों को भी जिम्मेदार ठहराया। उनके मुताबिक, कई गायक अवसर खोने के डर से गलत शर्तों पर भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। सिर्फ किसी बड़े स्टार के लिए गाना गाने का मौका मिल जाए, इसी लालच में वे कम पैसों पर राजी हो जाते हैं। अभिजीत ने साफ शब्दों में कहा, “अगर हम नहीं करेंगे तो कोई और कर लेगा, इसी सोच की वजह से हमारा बहुत शोषण होता है।”

अभिजीत सावंत की यह प्रतिक्रिया न सिर्फ अरिजीत सिंह के फैसले को मजबूती देती है, बल्कि बॉलीवुड में गायकों की वास्तविक स्थिति को भी सामने लाती है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button