Pratapgarh News: राजा भइया के मार्गदर्शन में राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी की सामाजिक सेवा का एक और उदाहरण

Pratapgarh News: बाबागंज विधानसभा के ढिंगवश ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी ने सात सौ गरीब परिवारों को हैंडपंप वितरण करने का संकल्प लिया है।राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी ने जनसत्तादल दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विकास कार्य किए हैं।उन्होंने अपने ग्राम पंचायत में शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को पूरा किया है।

Pratapgarh News: क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में सुनी गईं जनसमस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी पिछले बीस वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा कार्य कर रहे हैं।उन्होंने समारोह पूर्वक शुक्रवार को इक्यावन लोगों को हैंडपंप सार्वजनिक रूप से वितरण करके इस संकल्प का शुरुआत किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राजा भइया के आशीर्वाद से ढिंगवश में निरंतर विकास कार्य चलता रहेगा,और जरूरतमंदों की मदद होती रहेगीl

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button