Akhilesh Yadav Birthday- अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

Akhilesh Yadav Birthday-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को जिले में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सपा जिला कार्यालय मीराभवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर.के. वर्मा (उप सचेतक सपा विधान सभा), जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी समेत तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग की बुलंद आवाज हैं। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने जनहित में ऐतिहासिक योजनाएं और कार्य किए, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

जन्मदिन के मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे नेताजी (मुलायम सिंह यादव) द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।

उपस्थित प्रमुख लोग:
डॉ. आर.के. वर्मा (विधायक), डॉ. एस.पी. सिंह पटेल (सांसद), नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना (पूर्व विधायक), वासिक खान, जावेद अख्तर, राजकुमार यादव, भईयाराम पटेल, अनिल यादव, गुलफाम खान, संदीप यादव, आशुतोष पांडेय, अरुण पाल, रमेश पाठक, शहरे आलम, राजेश सरोज, निसार अहमद, डॉ. रामबहादुर पटेल, विजय पाल, विनीत यादव, शेर बहादुर यादव, अहमद अली, साबिर अली, सचिन मौर्या, सुरेश यादव, अश्विनी सोनी, अब्दुल हई, विपिन सरोज, शांति सिंह, शबनम बानो, अनाम अहमद, आकाश यादव, प्रमोद पटेल, कामता पटेल, मुकेश पाल, मानवेन्द्र पटेल, विकास यादव, अमन पाल, इमरान सभासद, तबारक हुसैन, समीम खान, उत्तम सिंह, हरीश शुक्ला, विजय शुक्ला, राजेश यादव, सचिन शर्मा, अनिल मौर्या, मुस्तफा जाफरी, अजय यादव, अमरजीत यादव, संतोष यादव, देवी लाल यादव, वकार अहमद, चन्द्रपाल यादव, रामखेलावन यादव, शोएब खान, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, राजकुमार प्रजापति, विनोद यादव, विज्ञान सिंह यादव, विवेक यादव, सैफी सिद्दीकी, जियाउल इसहाक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल समेत भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – उमेश पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button